Categories
YOGA

yoga for everyday – चलो शुरू करे

We do a lot of work in 24 hrs. due to which our body gets tired So these are some exercises we should do on our daily bases. So let’s gets started

हम 24 घंटे में बहुत सारा काम करते हैं. जिसके कारण हमारा शरीर थक जाता है इसलिए ये कुछ व्यायाम हैं जिन्हें हमें अपने दैनिक आधार पर करना चाहिए। तो चलिए शुरू करते हैं । 

Title of the document Go Back

नियमित अभ्यास आवश्यक है । अभ्यासों में नियमितता होनी आवश्यक

एकाग्रता में सधार – शरीर को ऊर्जा – शरीर को चुस्त और रक्त सचार को बेहतर – शरीर को लचीला बनाता है ।

प्राणायाम करते समय शरीर के किसी भी भाग में तनाव नहीं होना चाहिए प्राणायाम करते समय आँखें बंद रहनी चाहिए ।

श्‍वसन पर ध्यान देते समय अपने पेट की स्थिति को देखें जो श्‍वास अंदर भरते समय फूलता है और श्‍वास छोड़ते समय अंदर जाता है ।

योगासनों को खाली पेट किया जाना चाहिए।

योग और ध्यान क्रियाओं को धीरे-धीरे और आराम से शुरू करें।

योगासन के दौरान अपनी सांसों का विशेष ध्यान रखें ।

योग करते समय मन पूरी तरह से शांत और लीन हो।

योग करने के 20 मिनट बाद तक भोजन न करें।

ध्यान का अभ्यास करने के लिए शांत स्थान होना चाहिए । श्‍वसन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए । मन इधरउधर भटकता है तो धीरे-धीरे दृढ़ अभ्‍यास से आपका ध्यान आपके श्‍वास पर केंद्रित हो जाएगा ।

अभ्यास ईमानदारी और निष्‍ठा के साथ करना चाहिए ।

भोजन करने के तुरंत बाद योगासन न करें ।

ध्यान एक अभ्यास है जो शरीर तथा मन को एकाग्रचित करने में सहायता करता है ।

यह शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करने में भी सहायक ।

नियमित रूप से अभ्यास करने पर इनसे शरीर में लचीलापन और शक्ति बढ़ती है। लोग मानसिक तनाव और चिंता दूर करने के लिए योग अपनाते हैं।

शरीर में अधिक लचीलापन लाने के लिए सूर्य नमस्का‍र करना चाहिए ।

योग से मिलने वाले मुख्य लाभ  हैं।

शारीरिक शक्ति, लचीलता और संतुलन में सुधार कमर व जोड़ों के दर्द से राहत हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी शरीर को विश्राम मिलता है और नींद अच्छी आती है शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है  तनाव कम रहता है

रोजाना उचित योगासन करने से मानसिक व शारीरिक ऊर्जा का विस्तार होता है।

योग से हमारे खानपान और रहन-सहन दोनों को सही करने में मदद मिलती हैं ।
योग के आठ अंग हैं । यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, घारणा, घ्यान और समाधि । जो व्यक्‍त‍ि को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से चस्तु रखता है। शारीरिक स्तर पर योग बल, सहन-शक्‍त‍ि, क्षमता और उच्च ऊर्जा के विकास में मदद करता है । योग के लिए धैर्य एक महत्‍वपूर्ण आवश्य‍कता है । योगाभ्यास के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है ।

योगाभ्‍यास कठोर सतह पर नहीं करना चाहिए । इसे दरी और चटाई में करना चाहिए । योगाभ्‍यास करते समय कपड़े ढीले और आरामदेह होने चाहिए ।

शरीर के किसी भाग को ऊपर उठाते समय श्‍वास अदर भरें और नीचे लाते समय श्‍वास बाहर छोड़ें ।

आसन और प्राणायाम और घ्यान का ही प्रयोग ज्यादा होता है ।
पूरा पेट भरकर न खाएं । रात का खाना जितना हो हल्का हो ।
रात को खाना खाने के बाद 10-20 मिनट तक टहलना चाहिऐ ।
दिन में 1-2 बार गहरी सांस लेनी चाहिऐ ।
जो काम खुद कर सकते हैं उसे स्वयं करे दूसरों से अपेक्षा कम करें ।

रात में भिगोकर सुबह में भीगे हुए 3-6 बादाम, 3-4 खजूर, 1-2 अंजीर खाएं ।

अच्छी नींद के लिए योग निद्रा का अभ्यास करें । शवासन में लेटकर आखें बंद करे | कुछ मिनटों की योग निद्रा भी एनर्जी से भर देती हैं । ओमकार का जप 3-6 मिनट करना चाहिऐ । सांसों पर घ्यान दें सांस से जुड़ी हर क्रिया मन को शांत करती है । गहरी सांसें लें । सांस को थोड़ा-सा रोककर छोंड़ना ।

प्राणायाम अनुलोम-विलोम प्राणायाम- कपालभाति प्राणायाम – भ्रामरी प्राणायाम

योग आसन – सूर्य नमस्कार – गोमुखासन  – गोरक्षासन – योगमुद्रासन – सर्वांगासन – शीर्षासन – हलासना – धनुरासन या चक्रासन – वृक्षासन – ताड़ासन – पश्चिमोत्तानासन  – पद्मासन – वज्रासन – स्वस्तिकासन

सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से हम अपने शरीर को लचीला बना सकते हैं

ताड़ासन के लाभ – शरीर के पोस्चर में सुधार – लंबाई बढ़ाने में सहायक – शारीरिक और मानसिक संतुलन बनता है।

वृक्षासन – नियमित रूप से यह आसान करने से हमारा शारीरिक संतुलन और एकाग्रता बना रहता है ।

वज्रासन – दिमाग को शांत रखने में मदद – पाचन को ठीक रखता है और गैस को कम करता है। – घुटने के दर्द को कम करता है – पीठ दर्द की समस्या को कम करता है ।

गोमुखासन – शरीर में लचीलापन बढ़ाता है, पीठ दर्द से राहत मिलती है – रक्त संचार को तेज करता है, मन को शांत करता है ।

गोरक्षासन – योगासन(गोरक्षासन) की मदद से रीढ़ की हड्डी के दर्द में आराम, पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलती है। इससे पैर और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती है ।

1 reply on “yoga for everyday – चलो शुरू करे”

Comments are closed.